सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर मजदूर की मौत, 1 घायल

जरीडीह थाना क्षेत्र के फोरलेन टोल प्लाजा टांड़ बालीडीह से करीब 200 मीटर आगे सड़क दुर्घटना में उतासारा रजक टोला निवासी ट्रैक्टर मजदूर जुलेश रजक (50) की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मजदूर मुकेश रजक गंभीर रूप से जख्मी है। घटना बुधवार की शाम करीब 4 बजे की है। लोगों ने बताया कि बोकारो से पेटरवार की ओर जा रही एक खाली व बिना नंबर प्लेट लगा ट्रैक्टर असंतुलित होकर टोल प्लाजा से आगे कलवर्ट में जा टकराया, जिससे उक्त ट्रैक्टर पर तीन मजदूर सवार थे। लेकिन एक मजदूर जुलेश रजक ट्रैक्टर के डाला से दब गया और वहीं दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा मजदूर मुकेश का हाथ टूट गया है। जबकि तीसरा मजदूर पिंटू रजक बाल-बाल बचा। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर पर सवार मालिक ऑटो से भाग गया। मृतक के परिजनों को दो घंटे बाद एक राहगीर ने फोन कर सूचना दी तो परिजन घटनास्थल के बाद अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जुलेश को मृत घोषित कर दिया, वहीं मुकेश की स्थिति गंभीर देखते हो उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इधर देर रात तक मृतक के परिजन थाना में जमे हुए थे। थाना में जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष रथू लहेरी, दांतू मुखिया चंद्रशेखर नायक पहुंचे। मृतक के आक्रोशित परिजन मुआवजा देने की मांग को लेकर थाना में आंदोलित दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *