बोकारो | सेक्टर-6 में बीएस सिटी कॉलेज के पास मिले मिहला के शव के बरामदगी के मामले में पुलिस स्कूटी सवार की तलाश कर रही है। मृतका एक स्कूटी सवार के साथ जाते दिख रही है। लेकिन सीसीटीवी कैमरे में उसका चेहरा व स्कूटी का नंबर स्पष्ट नहीं है। पुलिस उस स्कूटी सवार व स्कूटी के संबंध में छानबीन कर रही है। पुलिस को इतना स्पष्ट हो गया है कि हत्या में संलिप्त व्यक्ति मृतका का परिचित है, क्योंकि वह उसके साथ स्कूटी पर सवार होकर घटनास्थल तक गई है। बताते चलें कि बीते शुक्रवार को सेक्टर-6 बीएस सिटी कॉलेज के पास लगभग 50 वर्षीय महिला का अर्द्ध नग्न शव बरामद किया गया था। बाद में उसकी पहचान नया मोड़ के एक होटल में काम करने वाली महिला के रूप में हुई। पुलिस नया मोड़ से घटनास्थल तक का सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें वह किसी व्यक्ति के साथ स्कूटी पर बैठकर जाती दिखी है। फिलहाल हरला पुलिस अन्य थाना पुलिस के जरिए पहचान में जुटी है।


