लोमश ऋषि आश्रम में श्रीराम मानस यज्ञ में जुट रहे श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | राजिम राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान जहां एक ओर विभिन्न स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है, वहीं दूसरी ओर यज्ञ, प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला भी श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है। लोमश ऋषि आश्रम में श्रीराम मानस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं। श्रीराम मानस यज्ञ की शुरुआत 1 फरवरी से हुई है, जो 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक निरंतर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का संचालन पन्नालाल वशिष्ठ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। यज्ञ संपन्न कराने में श्याम साहू, हृदय राम साहू, लालाराम साहू, जीवन यादव, भुवनेश्वर साहू, नरेंद्र साहू, खेमू साहू, अवध केवरा बाई, देवचरण साहू सहित अन्य श्रद्धालुगण सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि श्रीराम मानस यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे आयोजन को लेकर जनसहभागिता और आस्था स्पष्ट रूप से झलक रही है। यज्ञ स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु रामचरितमानस पाठ एवं हवन के माध्यम से पुण्य लाभ ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *