20 हजार ही दे रहे, किसानों को परेशानी

भास्कर न्यूज | कसडोल धान बेचने के बाद किसानों को पैसे को निकालने पसीना छूट रहा है। किसानों ने बैंक में पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने की मांग की है । जिला सहकारी बैंक से पैसे निकालने में जितनी परेशानी अभी हो रही है आज तक कभी देखने को नहीं मिली। किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी ही राशि को निकालने में पसीना छूट जा रहा है। बैंक में सुबह से ही किसानों की लम्बी कतार देखी जा सकती है, परन्तु बैंक में पर्याप्त राशि नही आने के कारण किसानों को मायूस लौटना पड रहा है। दूर दराज से आए किसान पोषन पैकरा, पेखन ध्रुव ,मनहरण ध्रुव,मन सिंह ,खगेश पटेल तथा झबंडी से आए रथराम पटेल ने बताया कि किसी के घर शादी है तो, कही मरनी का कार्यक्रम है तो किसी किसान को ऋण जमा करना है और कई को इलाज के लिए आवश्यकता है। लेकिन बैंक से मात्र 20,000 रुपए की निकासी दी जा रही जबकि हमें ज्यादा रुपयों की जरुरत है। उनका कहना था कि यदि अपने खाते से एक लाख निकालना है तो उसे पांच दिन बैंक का चक्कर लगाना पडेगा। ​इस संबंध में जिला नोडल अधिकारी जीएन साहू ने बताया कि दो तीन दिन में स्थिति सामान्य होने की संभावना है। जहां किसानो को उनकी जरूरत की राशि उपलब्ध होने लगेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *