भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार ग्राम स्तर पर नशा मुक्ति अभियान, ग्राम उन्मूलन तथा स्वच्छता जैसे जनहितकारी कार्यों को गति देने के उद्देश्य से वीरांगना लक्ष्मीबाई स्वयं सहायता समूह को सेवानिवृत्त सैनिक रूपलाल साहू द्वारा 15 हजार रुपए का चेक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। यह सहयोग ग्रामीण समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समूह के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक चेतना और अनुशासन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम गिरी ने कहा कि नशा मुक्ति और स्वच्छता जैसे अभियानों की सफलता समाज की सामूहिक सहभागिता पर निर्भर करती है। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य मुरारी साहू, सरपंच हेमू देवदास, वरिष्ठ नागरिक मानसिंह साहू, पूर्व सरपंच संतोष साहू, ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष मदन साहू तथा कोषाध्यक्ष मेलूराम साहू आदि मौजूद रहे।


