भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनीं बीना गुप्ता

सूरजपुर/ भैयाथान | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विवाह अवस्थी के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर की जिला व मंडल स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से यह घोषणा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास द्वारा की गई। घोषित कार्यकारिणी में निवर्तमान जिला महामंत्री बिना गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। किरण केराम, किरण साहू व सीता पैकरा को भी जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला महामंत्री के पद पर देवती साहू एवं नेहा तिवारी की नियुक्ति की गई है। मीना सिंह को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *