बजट जन आकांक्षाओं पर आधारित: भाजपा महंगाई घटाने को लेकर कुछ भी नहीं: कांग्रेस

भास्कर न्यूज | गरियाबंद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 को भाजपा ने जहां इसे विकसित भारत की नींव बताया वहीं कांग्रेस ने इसे नई बोतल में पुरानी शराब बताया। भाजपा नेता पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट जन-आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें कृषि, ग्रामीण विकास, अधोसंरचना, उद्योग, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और परिवहन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। वहीं कांग्रेस नेता और प्रदेश ओ​लंपिक के उपाध्यक्ष हरमेश चावड़ा ने कहा कि यह बजट नई बोतल में पुरानी शराब है, जिससे जनता को केवल निराशा मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार एक बार फिर ऋण पर निर्भरता बढ़ाने जा रही है, जबकि किसानों, बेरोजगार युवाओं और महंगाई से जूझ रही जनता के लिए कोई ठोस राहत नहीं दी गई है। शेयर बाजार की गिरावट ने सरकार की आर्थिक नीतियों की दिशा और दशा दोनों को उजागर कर दिया है। बजट में किसानों के लिए कोई नई प्रभावी योजना नहीं है, युवाओं के रोजगार के लिए स्पष्ट रोडमैप का अभाव है और महंगाई पर नियंत्रण के लिए भी कोई ठोस पहल नहीं दिखाई देती।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *