भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम कोसरंगी में रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को महिला के पति ने आक्रोशित होकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। थाना प्रभारी नरेंद्र राठौर ने बताया कि घटना 3 फरवरी की रात की है। प्रार्थी क्रिश लाल साहू ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई वाकेश साहू (27) पिता भरत साहू रात में टहलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह 4 फरवरी को वाकेश का शव गांव के ही नकुल साहू के घर के सामने लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। संदेह के आधार पर जब नकुल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि दुश्मनी के कारण उसने अपने भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को आरोपी गया था शादी समारोह में रायपुर टीआई नरेंद्र राठौर ने बताया कि आरोपी मंगलवार को वैवाहिक कार्यक्रम से रायपुर गया था। घर में पत्नी ने फोन कर उससे रात में आने की जानकारी ली थी, नकुल ने बताया कि घर सुबह आएगा, लेकिन वहां सोने की व्यवस्था न होने से वह रात में घर लौट गया। घर लौटा तो वागेश को अपने घर में देखकर आक्रोशित हो गया और उसकी हत्या कर दी।


