महासमुंद| सिरपुर स्थित यज्ञशाला में महाशिवरात्रि के अवसर पर 11 दिवसीय श्री अति रुद्रात्मक महायज्ञ का आयोजन 5 फरवरी से 15 फरवरी तक होगा। यज्ञाचार्य पं. बलदेव प्रसाद शास्त्री होंगे। प्रतिदिन सुबह 8 से 12 व दोपहर 2.30 से शाम 5:15 बजे तक यज्ञ किया जाएगा। शाम 5:30 बजे महारुद्र भगवान की आरती की जाएगी।


