होशियारपुर | जिला पुलिस ने 5 मामलों में अवैध शराब, नशीली गोलियों, नशा करने और नशा करते 5 लोगों को काबू किया। थाना सदर के एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त पर थी। बस्सी गुलाम हुसैन के पास एक व्यक्ति की शक के आधार चेकिंग की तो 68 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी कुलदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना गढ़दीवाल पुलिस ने फोकल पॉइंट जोहला के पास खंडहरों से 24 अवैध शराब की बोतलें बरामद की। पुलिस ने आरोपी कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर िलया है। थाना मेहटियाना पुलिस ने अड्डा फुगलाना के सरकारी बिल्डिंग के पीछे एक युवक को नशा करते काबू किया। जिसकी पहचान रविंदर कुमार के तौर पर हुई । पुलिस ने रविंदर कुमार से एक सिल्वर पेपर, 10 रुपए का नोट और लाइटर बरामद िकया। पुलिस ने रविंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह थाना सदर पुलिस ने आदमवाल अड्डे में जिला ऊना के रविंदर सिंह को नशे की हालत काबू कर डोप टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव आने पर मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में थाना सदर पुलिस ने अड्डा बजवाड़ा में जिला सूरज सिंह नशे की हालत में घूम रहा है। सूरज सिंह को काबू कर जब उसका डोप टेस्ट करवाया, पॉजिटिव आने पर मामला दर्ज किया गया।


