सुखबीर बादल ने ” मुझे अकाली होने पर गर्व है’ अभियान की शुरुआत की

भास्कर न्यूज| नवांशहर/बंगा सिटी शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को दाना मंडी बहराम से ” मुझे गर्व है कि मैं अकाली हूं’ अभियान की शुरुआत गाड़ियों पर स्टिकर लगाकर की। इसके बाद पूर्व सरपंच और वरिष्ठ अकाली नेता नवदीप सिंह अनोखरवाल के निवास के लिए काफिला रवाना हुआ। बादल ने कहा कि हमें अब से ही 2027 के चुनावों के लिए डटना पड़ेगा, ताकि पंजाब में अकाली दल की सरकार बन सके। इसके बाद उन्होंने गुरप्रताप सिंह अनोखरवाल और राजविंदर कौर की दस्तारबंदी के संबंध में उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी अध्यक्ष बादल का सिरोपा और श्री साहिब के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर जत्थेदार गुरबख्श सिंह खालसा सदस्य एसजीपीसी, जत्थेदार सतनाम सिंह लादियां जिला अध्यक्ष किसान विंग, नवदीप सिंह अनोखरवाल अकाली नेता, कमल चेतली सदस्य कोर कमेटी, जरनैल सिंह वाहिद, बलदेव सिंह खैरा पूर्व विधायक फिल्लौर, गुरिंदर सिंह चक मंडेर सर्कल अध्यक्ष बहराम, धर्मेंद्र सिंह सर्कल अध्यक्ष मेहली, बलवंत सिंह लादियां सर्कल अध्यक्ष कटारियां, गुरमिंदर सिंह डिंपल सरपंच मल्ला सोढियां, रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, सुरिंदर सिंह शाह घुमणा, चरणजीत सिंह चन्नी भरोली, जसकिंदर सिंह खालसा कुलथम, हरमेल सिंह पूर्व सरपंच जस्सोमजारा, कुलवीर सिंह कीरा, बलजिंदर सिंह कलेरां, अमरजीत सिंह लेहल बहराम, परम सिंह खालसा, हरजीतपाल सिंह काहलों, अमरीक सिंह संधवां, कपिल नवांशहर, राजदीप सिंह महलों, सुरजीत सिंह मांगट, अमरजीत सिंह धामी बहराम, गुरमेल सिंह फौजी अटवाल, बलदेव सिंह अटवाल, साधु सिंह भरोली, काका अटवाल जस्सो मजारा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *