आज बसी फीडर के अधीन आने वाली कृषि मोटरों की बिजली रहेगी बंद

नूरपुरबेदी। पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड, उप-संचालन मंडल कार्यालय सिंहपुर के एसडीओ इंजी. अखिलेश कुमार के हवाले से जारी बयान के अनुसार विभाग के जेई रोहित कुमार ने जानकारी दी कि 11 केवी गांव बसी फीडर की निर्धारित मरम्मत के चलते इस फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव-चहिड़ मजारा, बड़वा, लालपुर, मीरपुर, भटोली, ससकौर, खेड़ी, रौली, झिंझड़ी, मूसापुर, बसी, चनौली, शाहपुर बेला, कूंभेवाल और सेखपुर आदि की कृषि मोटरों की बिजली सप्लाई 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। घरेलू बिजली सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहेगी। चल रहे कार्य से बिजली बंद का समय कम या बढ़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *