भदौड़ .लौंगोवाल .दिड़बा . खनौरी:संगरूर से दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार, 120 टॉप स्पीड निर्धारित

पुनीत गर्ग | संगरूर संगरूर से दिल्ली की राह अब आसान हो गई है। दिल्ली से लेकर कटरा तक बनने वाला दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे दिल्ली से संगरूर तक बनकर तैयार हो गया है। जिस पर लोगों ने दोनों तरफ आवाजाही शुरू कर दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे अभी शुरू नहीं किया गया है क्योंकि लुधियाना जिले के अधीन काम अधूरा है। संगरूर से दिल्ली के बॉर्डर पर बहादरगढ़ (हरियाणा) तक 180 किमी के एक्सप्रेस-वे बन कर तैयार है ऐसे में संगरूर से बहादरगढ़ तक 180 किलोमीटर का सफर मात्र 2 घंटे में तय हो जाएगा। इससे आगे 70 किमी का सफर 1 घंटे में पूरा होगा। यानि संगरूर से दिल्ली सिर्फ 3 घंटे में पहुंच सकते है। पहले संगरूर से दिल्ली जाने के दो रास्ते थे। पहला संगरूर से वाया पटियाला हरियाणा बार्डर से दिल्ली का रास्ता है तो दूसरा वाया खनौरी हरियाणा बार्डर से दिल्ली पहुंचने में 5 घंटे का समय लगता था। संगरूर जिले में दो जगह पर इस एक्सप्रेस-वे पर एंट्री और एग्जिट का प्रावधान है। जिसमें गांव झनेड़ी और खनौरी शामिल है। जिसके बाद यह हरियाणा के कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर जिले के गांवों से होते हुए दिल्ली के बॉर्डर पर बहादरगढ़ (हरियाणा) जाकर समाप्त हो जाता है। इस एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों के लिए 80 किमी और हल्के वाहनों के लिए 120 किमी प्रतिघंटा रफ्तार तय की गई है। संगरूर के बाद मालेरकोटला के भोगीवाल तक भी यह एक्सप्रेस वे बनकर तैयार हो चुका है। जिसके बाद लुधियाना क्षेत्र में इसका काम अधूरा है। एक्सप्रेस-वे पर लोगों की सुविधा का काफी ध्यान रखा गया है। इस पर चार लेन है। सड़क सुरक्षा के लिए दोनों तक रेलिंग लगाई गई है। जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए दीवार बनाई गई है ताकि वह एक्सप्रेस-वे पर न आ सके। डिवाइडर पर पौधे और उन्हें पानी देने के लिए फव्वारे लगाए गए है। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह पर होटल, ट्रामा सेंटर, एंबुलेंस, ट्रैफिक पुलिस, बस स्टॉप आदि सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। हालांकि इनमें से कोई भी सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है। संगरूर से घग्गा तक 30 किमी तक एक्सप्रेस वे का काम देख रहे गौरव कुमार का कहना है कि पूरा एक्सप्रेस-वे तैयार न होने के कारण अभी तक इसे अधिकारिक तौर पर शुरू नहीं किया गया है। हालांकि लोग इसका इस्तेमाल करने लगे है। झनेड़ी गांव में टोल गेट बनकर तैयार हो चुका है। जहां से वाहन की एंट्री होते ही फास्ट टैग से उसे स्लिप मिल जाएगी। आगे जाकर वाहन चालक जहां भी एक्सप्रेस-वे से उतरेगा किलोमीटर के हिसाब से उसके पैसे कट जाएंगे। अभी तक टोल रेट की लिस्ट जारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *