जालंधर | प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम मोहल्ला थापरां में बालाजी महाराज, खाटू श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन किया गया। इसमें मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजन करके ज्योति प्रज्जवलित की गई। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। भक्तों ने रंग-बिरंगे फूलों से प्रभु का भव्य शृंगार किया गया। गौरव थापर ने कहा कि शरीर नश्वर है, परंतु माया और मनुष्य की इच्छाएं अमर हैं। ईर्ष्या अक्सर अपने करीबियों से होती है, जिसका परिणाम सदैव निष्फल रहता है, क्योंकि हम दूसरों की स्थिति नहीं बदल सकते। उन्होंने सीख दी कि दूसरों के सुख से दुखी होने के बजाय उनकी अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। यदि हम दूसरों की सफलता को सकारात्मक प्रेरणा के रूप में लें तो यही ईर्ष्या हमारे आत्म-सुधार का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। दरबार में भक्तों ने प्रभु को अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां रोहित कालिया, स्वीटा राम, संजीव जैन, अमित जगोता, मनोज बाहरी, ब्रजेश नंदा सोनू, पवन कोछड़, राकेश जांगड़ा, दविंदर गांधी, हनी जोशी, गौरव घई व अन्य मौजूद रहे।


