भास्कर न्यूज | जालंधर श्री महावीर जैन युवक मंडल जालंधर के नवनियुक्त प्रधान युवा रत्न क्रांति जैन द्वारा सुमन सुगंध वाटिका, 488 एल्डिको ग्रीन में मीटिंग की गई। सर्वप्रथम महामंत्र नवकार का सामूहिक उच्चारण करवाया गया। प्रबल जैन ने तिलक लगा सबका स्वागत अभिनन्दन किया गया। प्रधान क्रांति जैन ने वर्ष 2026-27 के लिए कार्यकारिणी घोषित की। सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा समाज गौरव मुस्कान जैन द्वारा दिलवाई गई। महामंत्री सुगम जैन द्वारा भावी योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने डांस कर पार्टी का आंनद लिया। नवनियुक्त प्रधान क्रांति जैन को माल्यार्पण व सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। क्रांति जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और सबका आभार भी व्यक्त किया। श्री महावीर जैन युवक मंडल के सदस्य। पंकज जैन को चेयरमैन, युवा श्रेष्ठी समाज रत्न मुस्कान जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ऋषभ जैन चूड़ियां वाले, सनिल जैन, नृपन जैन उपाध्यक्ष, सुगम जैन महामंत्री, सुधीर जैन, ऋषभ जैन आदर्श नगर मंत्री, गौरव जैन कसूर वाले को कोषाध्यक्ष, निमिष जैन को सह कोषाध्यक्ष, अमन जैन को वेलफेयर कोषाध्यक्ष, अंशुमन जैन को सह वेलफेयर कोषाध्यक्ष, गौरव जैन लाहौर वाले को वेलफेयर प्रमुख, गौरव जैन किताबों वाले, रचित जैन, निखिल जैन, अंकित जैन मिक्की, दिनेश जैन को सह वेलफेयर प्रमुख, चिंतन जैन को धार्मिक प्रमुख, करन जैन, पुनीत जैन पुन्नू, विनय जैन को सह धार्मिक प्रमुख, राघव जैन को कोआर्डिनेटर, गौतम जैन को इवेंट हेड, ऋषभ जैन राजा गार्डन को सांस्कृतिक प्रमुख, आंनद जैन, गौरव जैन रानी बाग को सह सांस्कृतिक प्रमुख, रोहित जैन को मीडिया इंचार्ज, आशीष जैन को पर्यटन प्रमुख, सुमित जैन को सह पर्यटन प्रमुख बनाया गया।


