श्री गुरु रविदास भवन दशमेश नगर में प्रकाश उत्सव समागमों की शुरुआत

भास्कर न्यूज| टांडा उड़मुड़ श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश उत्सव के संबंध में श्री गुरु रविदास भवन दशमेश नगर में साल भर चलने वाले समागम की शुरुआत प्रबंधक सेवादारों द्वारा श्रद्धा, सत्कार और शानो शोकत के साथ की गई। प्रबंधक कमेटी द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर क्लब दशमेश नगर, मीराबाई सभा दशमेश नगर, प्रवासी सेवादारों और शहर की सभी संगतों के सहयोग से शुरू किए गए समागम के दौरान श्री सहज पाठ जी की शुरुआत से पहले मुख्य सेवादार जगदीश कुमार रिंका ने गुरु के चरणों में समागम की सफलता और सरबत के भले की अरदास की। मुख्य सेवादार जगदीश कुमार रिंका और अन्य सेवादारों ने बताया कि आज से शुरू हुए समागम साल चलते रहेंगे, इस दौरान कुल 11 श्री सहज पाठ और 5 श्री अखंड पाठ साहिब किए जाएंगे। सेवादारों ने आगे बताया कि पूरा समागम श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में होगा और सतगुरु रविदास महाराज जी की पवित्र बाणी का प्रचार और प्रसार पूरे साल लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि सतगुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन भी इस बार श्री गुरु रविदास भवन दशमेश नगर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र-छाया में और पांच प्यारों की अगुवाई में शहर की अलग-अलग श्री गुरु रविदास सभाओं, सेवा सोसायटियों और इलाके के अलग-अलग गांवों की संगतों का सहयोग से सजाया जाएगा। समागमों की शुरुआत करते समय मुख्य सेवादार भाई जगदीश कुमार रिंका, सुरजीत सिंह बैंक वाले, भाई दलजीत सिंह, मंदीप सिंह दीपा, तरसेम लाल, दीपू कनाडा, गगनदीप कूरियर, प्रिंस, विजय कुमार, कश्मीर सिंह आजू यूएई मंदीप दीपा, शिंदा इटली, नीरज कुमार, गुरविंदर सिंह पंजाब पुलिस, अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह बैंक वाले, जसपाल राय शटरिंग वाले, मीरा बाई सभा मंजीत कौर, चरणजीत कौर, रविंदर कौर, सुनीता रानी, राजविंदर कौर, रोहित कुमार, सागर साब, गुरकीरत, रवि कुमार, सीतल सिंह, जगजीत सिंह, मनी शेरी, राहुल, फौजी सरवन सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *