भास्कर न्यूज| रोपड़ श्री गुरु रविदास जी सोसायटी गांधी नगर की तरफ से श्री गुरु रविदास महाराज का प्रकाश पर्व 8 फरवरी सुबह 9 बजे खालसा स्कूल के मैदान में मनाया जाएगा। जानकारी देते अध्यक्ष मोहण सिंह मोहणी ने बताया कि समागम सुबह 9 बजे शुरू किया जाएगा और श्री सुखमणी साहिब जी के पाठ उपरांत धार्मिक दिवान सजाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिस दौरान भाई वरिंदर सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब, भाई पवित्र सिंह कथा वाचक गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब और भाई रणवीर सिंह हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा श्री कलगीधर टिब्बी साहिब द्वारा संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया जाएगा। उन्होंने संगत को धार्मिक समागम में पहुंचने की अपील की।


