आईटीआई ग्राउंड में तीन दिवसीय पंजाब सखी शक्ति मेला आज से

भास्कर न्यूज| नवांशहर नवांशहर के सरकारी आईटीआई ग्राउंड में 5 फरवरी से पंजाब सखी शक्ति मेले का भव्य आगाज होने जा रहा है। एडीसी (विकास) अवनीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसका उद्घाटन जिले के डीसी गुलप्रीत सिंह औलख द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मेला 5, 6 और 7 फरवरी तक तीन दिनों के लिए लगाया जा रहा है। इस मेले का आयोजन ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा पंजाब स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत किया जा रहा है। मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए घर की सजावट के सामान, हैंडीक्राफ्ट, ऑर्गेनिक उत्पाद, घर के मसाले और अचार के स्टॉल मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा, दर्शकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले और खाने-पीने के विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए हैं। एडीसी अवनीत कौर ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को एक बेहतर प्लेटफॉर्म और मार्केटिंग के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में पहुंचे। स्थानीय उत्पाद खरीदकर आप न केवल महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *