श्री बालाजी सेवा समिति ने भारत माता मंदिर के बाहर लगाया लंगर

मोगा | सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए श्री बालाजी सेवा समिति ने मंगलवार रात्रि पुरानी दाना मंडी स्थित भारत माता मंदिर के बाहर साप्ताहिक लंगर लगाया। पुजारी महिंदर नारायण के सानिध्य में हरीश कांसल ने परिवार सहित बालाजी के दरबार मे भोग लगाया, जिसके बाद राहगीरों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बाला जी ​समिति के सदस्य गौरव गुप्ता गुड्डू, हरीश जिंदल, राजीव गुप्ता और ऋषि राज गर्ग ने बताया कि मानवता की सेवा के संकल्प के साथ यह अभियान डेढ़ वर्ष से अटूट रूप से चल रहा है। प्रत्येक सप्ताह बिना किसी रुकावट के लंगर लगाना समिति की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है। ​संजय ठेकेदार ने समिति के प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय कार्य बताया। इस मौके पर प्रेम गर्ग, अजय गर्ग, प्रवीण गोयल, संजीव गुप्ता, प्रवेश अग्रवाल, तरुण बांसल, साहिल मित्तल सहित समिति के सदस्यों ने योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *