शिव मंदिर समिति की महाशिवरात्रि मनाने को लेकर की बैठक

गिद्दड़बाहा | शिव मंदिर समिति मोती नगर की एक बैठक मंदिर परिसर में अध्यक्ष अजय गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंदिर के स्थापना दिवस एवं आगामी महाशिवरात्रि पर्व को मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय गर्ग ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा 14 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मंदिर परिसर में मेडिकल कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है। कैंप में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था अग्रवाल एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपांशु मित्तल मरीजों की जांच करेंगे, जबकि मरीजों को दवाइयां लीफोर्ड हेल्थ केयर लिमिटेड की ओर से उपलब्ध करवाई जाएंगी। मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष अजय गर्ग के अलावा सचिव अमित गर्ग, कैशियर डालचंद बंसल, सीनियर एडवोकेट संजीव कोछड़, प्रदीप गर्ग, मनीष गर्ग, कुंदन लाल, हिमांशु गर्ग, हनी गर्ग, अंकुश बंसल, वासू मित्तल, खुशहाल गर्ग, संदीप गर्ग तथा मंदिर के पुजारी पंडित अवधेश शास्त्री भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *