जागरण में मां का गुणगान करेंगे फिरोज खां

मोगा | सीएम जागरण सोसायटी की बैठक नरेश शर्मा के नेतृत्व में हुई, जिसमें मां दुर्गा की जोत प्रज्ज्वलित करके दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। बैठक में 17वां वार्षिक जागरण पुरानी दाना मंडी में करवाने का फैसला लिया गया। अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि जागरण में मां भगवती का भव्य दरबार सजाया जाएगा। पंडाल रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा और भक्तों के लिए लंगर भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जागरण में मां भगवती की महिमा का गुणगान प्ले बैक सिंगर फिरोज खान, महंत अश्वनी शर्मा जालंधर वाले और रजत मिड्ढा चंडीगढ़ वाले करेंगे। उन्होंने बताया कि सोसायटी द्वारा 17 वर्षों से मां दुर्गा की महिमा को घर-घर पहुंचाने के लिए जागरण का आयोजन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *