श्री परशुराम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया

फिरोजपुर | भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण सभा एवं सियाराम वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में श्री हनुमान चालीसा संकट मोचन एवं बजरंग बाण पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालु उपस्थित रहे और मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। इस अवसर पर दीपक जोशी, राजेश वासुदेव एवं प्रवेश कुमार ने विधिवत श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री हनुमान के जयकारों के साथ प्रभु का स्मरण किया। सभा के संरक्षक पीडी शर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते कहा कि श्री हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से शारीरिक एवं मानसिक कष्ट दूर होते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *