शिवसेना कार्यालय और सोनी के निवास पर हमला किए जाने का मिला इनपुट, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

भास्कर न्यूज | गुरदासपुर शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी के निवास और शिवसेना कार्यालय पर हमला होने के इनपुट की जानकारी मिलने पर गुरदासपुर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सोनी के निवास और कार्यालय में बम निरोधक दस्ते के साथ चैकिंग की। इस संबंध में हरविंदर सोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें सूचित करते बताया था कि कुछ आतंकवादी संगठनों तथा गैंगस्टरों के द्वारा उन पर हमला करने की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है, इसलिए उन्हें सतर्क रहना चाहिए। उन्हें अपने सुरक्षाकर्मियों को भी सतर्क रखना होगा, हालांकि कुछ समय पहले भी उन्हें उनके शिवसेना कार्यालय के बाहर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति सरेआम हमला करने की धमकी देकर गए थे जिसके अगले ही दिन उन्हें पाकिस्तान और यूके से मारने की धमकी भरे कॉल आये थे, जिसकी सूचना भी उन्होंने तुरंत एसएसपी गुरदासपुर आदित्य को ईमेल के माध्यम देकर धमकी देने वालों की वीडियो तथा धमकी देने वालों के मोबाइल नंबर दे दिए थे। उन्होंने कहा कि उससे पहले भी वे अनेक नंबर पुलिस को उपलब्ध करवा चुके हैं जिनसे उनको मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, पर गुरदासपुर पुलिस ने अब तक न तो उनको पकड़ने के लिए कोई जांच की है और न ही इस संबंध में कोई मामला दर्ज की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *