ग्रिल काटकर रात में नंबरदार के घर में घुसे चोर, कटर से लॉकर काट 15 हजार यूरो, गहने और नकदी लेकर फरार

भास्कर न्यूज | पटियाला मंगलवार-बुधवार की रात गांव चौरा में चोरों ने नंबरदार के घर को निशाना बनाते हुए कटर से लॉकर काटकर करोड़ों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी-2 और थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। चोर घर की खिड़की की ग्रिल को काटकर घर में दाखिल हुए और उक्त लॉकर को काटकर चोरी की। पीड़ित मकान मालिक व गांव के नंबरदार करमजीत सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा विदेश से लौटा था, जिसे लेने छोटा बेटा एयरपोर्ट गया हुआ था। वह और उनकी पत्नी घर में ही अपने कमरे में सो रहे थे। चोरों ने बेटे के कमरे में रखे लॉकर को काट दिया और वहां से सोने के गहने, करीब 15 से 16 हजार यूरो और नकदी चोरी कर ली। सुबह सफाई करने आई महिला ने लॉकर टूटा होने की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी ने करीब ढाई से तीन करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। घर में 8 सीसीटीवी लगे थे, लेकिन वे खराब बताए जा रहे हैं। पुलिस अब आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। डीएसपी सिटी-2 जंगजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों को जानकारी थी कि किस कमरे में लॉकर रखा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। डॉग की मदद से जांच करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *