मोगा | आईएसएफ कॉलेज अॉफ फार्मेसी के प्रोफेशनल प्रोग्राम बी काम में टेली की वर्कशॉप करवाई गई। प्रोफेशनल प्रोग्राम के हेड नवजीत सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम डायरेक्टर डॉ. जीडी गुप्ता, डीन एग्जामिनेशनल इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉ. शम्मी जिंदल एवं अन्य शिक्षकों ने मुख्य वक्ता मंजीत कौर सीईओ फ्यूचर विजिन का पौधा देकर स्वागत किया। डायरेक्टर डॉ. जीडी गुप्ता ने कहा कि यहां का मैनेजमेंट छात्रों के चौहमुखी विकास के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ता है। बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए छात्रों को स्किल करवाने के लिए इस प्रकार के आयोजन एवं सर्टिफिकेट कोर्स निरंतर चलाए जा रहे हैं। मुख्य वक्ता मंजीत कौर ने बी काम छात्रों को टेली के बेसिक, एप्लीकेशन एवं अकाउंट में इसकी उपयोगिता को बताते हुए छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी। मंजीत कौर ने कहा कि आज के समय मे डिग्री के साथ-साथ प्रोग्राम के हिसाब से स्किल कोर्सों पर छात्रों को ध्यान जरूर देना चाहिए। मंजीत कौर को संस्था की ओर से सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वर्कशॉप में मंच का संचालन अमनदीप कौर वर्मा ने बड़े बखूबी ढंग से किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डॉ. मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डॉ. जीडी गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. आरके नारंग ने वर्कशॉप के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।


