मोगा | विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा वार्ड 1 के अधीन आती गलियों में 49 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स व ईंटें लगाने के कार्य की शुरआत करवाई गई। इस मौके पर वार्ड इंचार्ज राजू लंडेके, पार्षद जसविंदर सिंह काका के अलावा वार्ड निवासी और आप के वॉलंटियर मौजूद थे। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा शहर के सभी वार्डों के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जो वार्डों में विकास कार्य रहते हैं उन्हें भी पहल के आधार पर करवाया जा रहा है। अगर किसी भी वार्ड निवासी को किसी प्रकार की समस्या पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए, जिसका पहल के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस मौके पर वार्ड इंचार्ज राजू लंडेके, पार्षद जसविंदर सिंह काका और वार्ड निवासियों ने वार्ड के विकास कार्यों का शुभारंभ करने पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा का मुंह मीठा करवाते हुए उनका धन्यवाद किया।


