सोसायटी ने विवाह के लिए दिया जरूरत का सामान

मोगा | ह्यूमन इंपावरमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया की महिला विंग ने एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए गए हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत महिला विंग की टीम ने एक लड़की को उसके विवाह के उपलक्ष्य में घर की जरूरत का आवश्यक सामान भेंट किया। मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने संस्था के प्रयासों की जमकर सराहना की। ​महिला विंग की जिला प्रधान जसवीर कौर जस्सी ने बताया कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा निरंतर सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में सहयोग दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *