मजारी के श्मशानघाट के पास छह ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति काबू

बंगा सिटी| थाना सदर बंगा पुलिस ने व्यक्ति से 6 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है। एचसी चंदनदीप सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ चैकिंग के संबंध में गांव मजारी से गांव मल्लूपोता की ओर जा रहे थे। इस दौरान जब वह गांव मजारी के श्मशान घाट के पास पहुंचे तो उन्हें व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसने पुलिस पार्टी को देखकर अपनी जेब से लिफाफा निकालकर सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव लक्खपुर निवासी सोहन लाल बताया। जिसके द्वारा फेंके गए लिफाफे से चैकिंग के दौरान पुलिस को 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध मे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। नवांशहर| थाना सदर नवांशहर पुलिस ने व्यक्ति से 3 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है। एएसआई अमरजीत कौर ने बताया कि गांव दौलतपुर से गांव लंगड़ोआ की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया, जिसने पुलिस पार्टी को देखकर अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने उसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव दौलतपुर निवासी सुरजीत सिंह बताया। जिसके द्वारा फेंके गए लिफाफे से चैकिंग के दौरान पुलिस को 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध मे पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *