‘ह्यूमैनिटी फर्स्ट’ ने 22 मरीजों की आंखों के मुफ्त ऑपरेशन करवाए

भास्कर न्यूज। रोपड़ ‘ह्यूमैनिटी फर्स्ट’ द्वारा लगाए गए आंखों की जांच कैंपों से जांचे गए 22 मरीजों की आंखों की सफल सर्जरी करवाई। इन मरीजों को आधुनिक लेंस लगाए, उन्हें मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी िदए। यह सेवा शर्मा अस्पताल, रोपड़ में करवाई, जहां नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. पवन शर्मा और उनकी टीम ने सराहनीय कार्य किया। ऑपरेशन के बाद मरीजों का हालचाल जानने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा की माता हरदीप कौर लालपुरा शर्मा अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली और डॉ. पवन शर्मा व उनकी टीम का धन्यवाद किया। अब तक कुल 270 आंखों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। आने वाले दिनों में और भी मरीजों की आंखों की सर्जरी करवाई जाएगी। इस मौके भाजपा रोपड़ मंडल के अध्यक्ष जगदीश चंद काजला तथा भाजपा उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह गिरन भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *