आंगनबाड़ी केंद्रों में एनीमिया दिवस मनाया

बरनाला | सामाजिक सुरक्षा और स्त्री व बाल विकास विभाग पंजाब के आदेशों और जिला कार्यक्रम अधिकारी रतिंदरपाल कौर के निर्देशानुसार बरनाला में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में एनीमिया दिवस मनाया गया। रतिंदरपाल कौर ने कहा कि एनीमिया एक जानलेवा बीमारी है और हमारे शरीर में लौह तत्व जैसे कई पोषक तत्वों का होना बहुत आवश्यक है क्योंकि पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने और पूर्ण विकास के लिए जरूरी होते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के माता-पिता गर्भवती महिलाओं दूध पिलाने वाली माताओं और आम जनता को एनीमिया के लक्षणों रोकथाम और इसके प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को लौह तत्व और फोलिक एसिड की गोलियों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *