आर्यभट्ट कॉलेज बरनाला में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया

भास्कर न्यूज | बरनाला आर्यभट्ट कॉलेज बरनाला के एनएसएस विभाग द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के कारणों इसके लक्षणों और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने कैंसर की रोकथाम शुरुआती पहचान और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यार्थियों को बताया कि समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने से इस बीमारी का प्रभावी उपचार संभव है। कॉलेज के छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। छात्रों ने बीमारी के सामाजिक और व्यक्तिगत प्रभावों पर चर्चा की और कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। यह सफल आयोजन एनएसएस समन्वयक सहायक प्रोफेसर डिम्पी कौर और सहायक प्रोफेसर कमलप्रीत कौर की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को कॉलेज के अध्यक्ष आरके गुप्ता, निदेशक डॉ. अजय मित्तल, प्रभारी डॉ. भवेत गर्ग और प्रबंधन सदस्यों राजीव मंगला, विक्की सिंगला, इंद्रपाल गोयल, हरभजन सिंह, मोहित मंगला और नरेश कुमार का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त रहा। समारोह को सुचारू रूप से चलाने में रजनीश नारूला, जशन जोत और भावुकता शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *