पटियाला | सीनियर कांग्रेसी नेता और जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन संतोख सिंह ने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने से रोकने पर भाजपा की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि संविधान में राइट टू स्पीच सभी नागरिकों का बुनियादी अधिकार है, लेकिन भाजपा लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी को ही बोलने नहीं दे रही है। अपने नेता को संसद में नहीं बोलने देने पर जब कांग्रेस सांसदों ने विरोध किया तो सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने उन सभी को पूरे शीतकालीन सत्र के लिए ही निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि जबकि राहुल गांधी तथ्यों के साथ अपनी बात को रखना चाहते थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।


