जैक : एक ही दिन परीक्षा और निकाय चुनाव का वोट, छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं

रांची | जैक की 12वीं बोर्ड परीक्षा और नगर निकाय चुनाव एक ही दिन रहने से परीक्षार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार को एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने रवि अग्रवाल के नेतृत्व में जैक सचिव से मिलकर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया। प्र देश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा कि राज्य के अधिकांश प्लस-टू स्कूल और कॉलेज मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में एक ही परिसर में परीक्षार्थियों और मतदाताओं की भीड़ से परीक्षा प्रभावित होगी। कहा कि कि इंटरमीडिएट के हजारों छात्र इस वर्ष पहली बार मतदान के पात्र बने हैं। यदि परीक्षा और चुनाव एक ही दिन होंगे, तो छात्र मतदान या परीक्षा—किसी एक से वंचित हो सकते हैं, जो लोकतांत्रिक सहभागिता के लिए घातक है। जैक से 23 फरवरी की परीक्षा स्थगित या पुनर्निर्धारित करने की मांग की गई है। मौके पर रवि अग्रवाल, तुषार दुबे, प्रियांशु तिवारी, अभिनव सिंह, मदुआ मुंडा समेत अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *