कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता अभियान जारी:13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श अभियान, स्कूलों में बच्चों को दी जा रही जानकारी

हनुमानगढ़ में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा के अनुसार 30 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों में जाकर बच्चों को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक कर रही हैं। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिनमें स्लोगन लेखन, माइकिंग, पम्पलेट वितरण, प्रचार वाहन और फ्लैक्स-बैनर प्रदर्शन शामिल हैं। 30 जनवरी को कुष्ठ दिवस पर जिला कलेक्टर ने जनता को जागरूकता संदेश दिया, साथ ही ग्रामसभा प्रमुखों ने कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव न करने की अपील की। जिले में तीन स्थानों पर नशा मुक्ति शिविर भी होंगे आयोजित
मानस अभियान के तहत 11 फरवरी को जिले में तीन स्थानों पर नशा मुक्ति चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीएचसी पल्लू, फेफाना और पीएचसी भिरानी में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टर नशा छोड़ने के इच्छुक मरीजों की काउंसलिंग करेंगे। डॉ. शर्मा ने लोगों से नशा करने वाले मरीजों को शिविर में लाने की अपील की है, ताकि युवाओं को नशे से मुक्त कराया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *