झालावाड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर ने कहा कि राजेश पायलट किसानों और मजदूरों के लिए संघर्ष करने वाले महान नेता थे। उनका सपना था कि किसान-मजदूर का बेटा भी देश की नीतियां बनाने में सक्षम हो। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम पाठक, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ. नंद सिंह राठौड़, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष फरीद चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष नफीस शेख समेत कई नेताओं ने स्व. पायलट के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। इसी तरह असनावर कस्बे में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती समारोह का आयोजन किया। कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अब्दुल नईम पठान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ‘राजेश पायलट अमर रहे’ के नारे लगाए। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान भवानी सिंह गुर्जर ने पायलट की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सुरेश टेलर, रामस्वरूप मेघवाल, रघुवीर सिंह, भेरूलाल बैरवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


