झालावाड़ में जगद्गुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ का प्रयागराज महाकुंभ से वापसी पर भव्य स्वागत किया गया। स्वामी जी अल्प समय के लिए विवेक दुबे के निवास पर ठहरे, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रयागराज से लौटते समय बारां की सीमा पर अंता विधायक कंवरलाल मीणा ने भी उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान जगद्गुरु ने महाकुंभ की महिमा का वर्णन करते हुए सभी श्रद्धालुओं से प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र स्नान करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में कुंभ का विशेष महत्व है और महाकुंभ का योग 144 वर्षों में बनता है। विशेष रूप से माघ मास की पूर्णिमा पर त्रिवेणी स्नान और दान-पुण्य का महत्व बताया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री संदीप श्रोत्रिय, अक्षय शर्मा, सुरेश कनेरिया, दीपक गुप्ता, प्रेमचंद सोनी, मनोज कुमावत, अमित अग्रवाल, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा श्रीराम, सौरभ शर्मा, जितेंद्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और भक्तगण उपस्थित रहे।


