मंडोर भैरुजी मंदिर का 14वां वार्षिक मेला महोत्सव संपन्न:आयोजन में वार्षिक उत्सव को लेकर लगाई बोलियां, जिलेभर से आए श्रद्धालु

शहर के एफसीआई गोदाम स्थित माली समाज पीपाड़ा गहलोत के कुल देवता मंडोर भैरूजी मंदिर का 14वां वार्षिक उत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में भजन संध्या के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री मंडोर भेरुजी मंदिर सेवा समिति के सचिव पूनमाराम गहलोत ने बताया कि सोमवार सुबह भामाशाह परिवार के द्वारा मंदिर शिखर पर अमर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद अध्यक्ष मोहनलाल के द्वारा साधु- संतों का स्वागत एवं चढ़ावों के लाभार्थियों का माला व साफा पहनाकर बहुमान किया गया। उसके बाद मंदिर परिसर में प्रसादी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व रविवार की रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही आगामी वार्षिक कार्यक्रम के चढ़ावों की बोलियां बोली गई। इस दौरान जिले के पोषणा, उनड़ी, देताकला, गोलियां, भीनमाल, सांथू , जालोर, तीखी व रतनपुरा सहित विभिन्न गावों के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *