15 किलो डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार:एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, नोहर पुलिस ने की कार्रवाई

हनुमानगढ़ जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रहे विशेष अभियान में नोहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने भगवानसर के एक युवक को 15 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश और हनुमानगढ़ एसपी अरशद अली के निर्देशन में चल रहे ‘जीरो टॉलरेंस अभियान’ के तहत की गई इस कार्रवाई में भगवानसर के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला 35 वर्षीय निराणाराम (शंकरलाल स्वामी का पुत्र) को हिरासत में लिया गया है। थानाधिकारी ईश्वरानंद शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में उप-निरीक्षक राजपाल सिंह, सउनि छोटूराम और कांस्टेबल प्रमोद, विजय, राजकुमार के साथ डीएसटी टीम सेक्टर नोहर के जवान शामिल थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 57/2025 दर्ज कर लिया है। खुईया थाने के थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में जांच जारी है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, जुआ, सट्टा और क्रिकेट सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *