सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव:ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई के लिए ADM के सामने रखी मांगे

टोंक में मंडावर पंचायत की देवगंज ढाणी में डेढ़ किमी सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक बार फिर लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उसके बाद ADM को ज्ञापन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जांच कमेटी में आरोपी को ही शामिल करने पर आपत्ति जताते हुए अन्य अधिकारी को लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि देवगंज ढाणी में डेढ़ किमी सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई को लेकर 20 जनवरी को मंडावर में ग्रामीण टंकी पर चढ़कर प्रशासन के सामने पुरजोर तरीके से मांग रखी थी। इस पर प्रशासन ने जांच कमेटी बनाई थी।
लेकिन ग्रामीणों के अनुसार आरोपी अधिकारी को जांच कमेटी में शामिल करने पर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए मामले की जांच एसडीएम या तहसीलदार से करवाए जाने की मांग की है। ज्ञात रहे कि वर्ष 2022-23 में मंडावर से ईसरदा मार्ग पर ढाणी देवंगज तक करीब डेढ़ किमी तक ग्रेवल सड़क निर्माण की स्वीकृति हुई थी। उस रास्ते पर स्वीकृत राशि में से 47 मस्टररोल फर्जी भर दी। जिम्मेदारों ने मिलीभगत कर बिना किसी श्रमिक को वहां काम लगाए बिना नरेगा भुगतान उठा लिया। इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर इस 18 माह पहले शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने ढाणी देवगंज गांव को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने, सड़क के डामरीकरण और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांग की हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *