बाड़मेर | धीरज कुमार मीना ने बुधवार को उपाधीक्षक जिला कारागृह बाड़मेर के पद पर कार्यग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कारागृह प्रशासन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय किया। इस अवसर पर धीरज कुमार मीना ने कहा कि कारागृह में अनुशासन, सुरक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही बंदियों के सुधार, पुनर्वास और कानून के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कारागृह स्टाफ ने नवपदस्थापित उपाधीक्षक का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में व्यवस्थाएं और बेहतर होने की उम्मीद जताई।


