सवाई माधोपुर में NSUI ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। यहां शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के दक्षिणी परिसर के गेट पर ताला लगाकर विरोध जताया गया।
इस दौरान NSUI के कार्यकर्ताओं ने ताला लगाकर गेट पर धरना दिया और जमकर नारेबाजी भी की। यहां कार्यकर्ताओं ने कोटा विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। गेट पर धरना दिया-नारेबाजी की
कोटा विश्वविद्यालय के बीएससी फर्स्ट ईयर के परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी को लेकर NSUI के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान NSUI के पदाधिकारी सुमित जोलिया ने बताया कि कोटा विश्वविद्यालय की यूजी परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है। बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर में कुछ विद्यार्थियों को 19 नंबर आने पर फेल कर दिया गया है जबकि 18 नंबर आने पर पास कर दिया है। वहीं कुछ विद्यार्थियों के बैक लगा दी गई है। कुलपति के नाम कॉलेज प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन
इसी के साथ ही पहले बीएससी की पूरे साल की 3500 रूपए फीस ली जाती थी। जो सेमेस्टर सिस्टम लागू करने पर 3000 रूपए प्रति सेमेस्टर कर दिया गया है। परीक्षा परीणाम में हुई गड़बड़ी के चलते 90 फीसदी छात्र प्रभावित हुए हैं। ऐसे में NSUI ने रिवेल्यूवेशन फार्म की फीस को माफ किया जाने, परीक्षा परिणाम में हो रही गड़बड़ी रोकने और सेमेस्टर की फीस कम करने की मांग की है। इसे लेकर NSUI की ओर से कुलपति के नाम पर कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा है।


