धनबाद में कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त:ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, 6 लोग घायल

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर कोलकाता लौट रहे श्रद्धालुओं की कार धनबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तोपचांची थाना क्षेत्र के मानटांड़ के पास एनएच-19 पर हुई इस दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जायलो कार में सवार यात्री रविवार शाम 4 बजे प्रयागराज से निकले थे। कार चालक सोमनाथ के अनुसार, तोपचांची के पास उनकी आंख लग जाने के कारण यह हादसा हुआ। घायलों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना सभी पीड़ितों के परिजनों को दे दी गई स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्काल कार्रवाई से सभी घायलों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार एक घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना सभी पीड़ितों के परिजनों को दे दी गई है, जो धनबाद की ओर रवाना हो चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *