गढ़वा | जिले के बरडीहा प्रखंड अंतर्गत मझिगांवा गांव में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस नेता प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ु दुबे ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौक़े पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संत रविदास जी भारतीय इतिहास के उन विरले संतों में से हैं, जिन्होंने तलवार उठाए बिना केवल अपनी वाणी से समाज में क्रांति ला दी। वे न केवल एक संत थे, बल्कि एक क्रांतिकारी समाज सुधारक भी थे। उन्होंने कहा कि जातिवादी सोंच समाज और देश की तरक़्क़ी में सबसे बड़ा बाधक है। उन्होंने कहा कि आज जात-धर्म के नाम पर जो राजनीति की जा रही है वह बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे राजनीति को पहचानना जरूरी है। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हारून अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष ददन कुमार, सीताराम राम, फुलेन्द्र कुमार, संतोष, मुन्ना, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।


