जिनालय व दादावाड़ी की वर्षगांठ कार्यक्रम आज

बाड़मेर | स्थानीय मोक्ष मार्ग स्थित जीवणमल नेमीचन्द छाजेड़ परिवार की ओर से निर्मित खरतरगच्छ केयुप आराधना भवन परिसर में मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय व दादावाड़ी की प्रथम वर्षगांठ पर कार्यक्रम गुरुवार को होगा। लाभार्थी बाबूलाल छाजेड़ मुम्बई ने बताया कि मुनि मोक्षप्रभ सागर की निश्रा व साध्वी डॉ. विद्युतप्रभा के सानिध्य में मोक्ष मार्ग स्थित खरतरगच्छ केयुप आराधना भवन परिसर में मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय व दादावाड़ी की प्रथम वर्षगांठ मनाई जाएगी। प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे अठारह अभिषेक व सतर भेदी पूजा, 10 ध्वजा लाभार्थी परिवार के निवास स्थान करमूजी गली से साधु-साध्वी भगवंत की निश्रा में वरघोड़ा निकाला जाएगा। इसके बाद दोपहर विजय मुहूर्त में 12.39 बजे मन्दिर के शिखर पर लाभार्थी परिवारों की ओर से मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न होगा। छाजेड़ ने बताया कि प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिन मन्दिर को सजाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *