भास्कर न्यूज | बाड़मेर भोपाल मध्यप्रदेश में आयोजित लोकरंग महोत्सव में बाड़मेर के सांस्कृतिक दल जगदीश पंचारिया एंड पार्टी के कलाकारों की ओर से लोक नृत्य भवाई,चरी, घूमर की प्रस्तुति दी गई। रविन्द्र मंच पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, आन्ध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों व सूफी गायकों ने प्रस्तुतियां दी।


