बाड़मेर | राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश सचिव नरेश देव सारण, जिलाध्यक्ष महावीर बोहरा के नेतृत्व में नवनियुक्त कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष किरण मेघवाल का साफा पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कांग्रेस शहर मंडल अध्यक्ष स्वरूपसिंह पंवार ने बताया कि इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किरण विराट ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास करके जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगी। महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़कर बाड़मेर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करूंगी। इसी क्रम में माहेश्वरी ढाट समाज के युवाओं ने भी नवनियुक्त महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया


