जांजगीर | जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती िदखाई है। 3 फरवरी को यातायात बाधित कर मेन रोड में चक्का जाम करने वाले मछुआरा समिति के सदस्यों सहित 21 आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। सीताराम अहिरवार, सहायक मत्स्य अधिकारी एवं सहायक संचालक मछली पालन कुलीपोटा, ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन के अनुसार 3 फरवरी 26 की दोपहर करीब 1 बजे मछुआरा समिति के पदाधिकारी एवं अन्य लोग अपनी मांगों को लेकर मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया, जिससे आम नागरिकों का आवागमन बाधित हुआ। प्रार्थी एवं अन्य कर्मचारियों के समझाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। करीब तीन घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


