सतनामी स्वाभिमान जगाओ साइकिल यात्रा के पामगढ़ पहुंचने पर स्वागत

भास्कर न्यूज । चंडीपारा सतनामी स्वाभिमान जगाओ साइकिल यात्रा सक्ती के बाद जांजगीर जिले में गुरु घासीदास के सत्य, अहिंसा, नशा मुक्ति, शाकाहार और मानव मानव एक समान का संदेश पहुंचा रही है। जांजगीर जिले में यह यात्रा 21 जनवरी से शुरू हुई है। यह जांजगीर, बलौदा, अकलतरा होते हुए मंगलवार को पामगढ़ पहुंची है। पामगढ़ में दो से तीन दिन साइकिल से घूमकर पीतांबर सतनामी लोगों तक बाबा के संदेश को पहुंचाने का काम करेंगे। साइकिल यात्रा करने वाले पीतांबर सतनामी किसान वर्ग से आते हैं। बीए की पढ़ाई के बाद समाज में लोगों के व्यवहार को देखकर चिंतित हुए। उन्होंने देखा कि गुरु घासीदास के प्रदेश में उनके उपदेशों को बहुत कम लोग आत्मसात कर रहे हैं, जिससे समाज में अशांति बनी हुई है। इस बात से दुखी होकर पीतांबर सतनामी ने साइकिल से लोगों तक पहुंचकर गुरु घासीदास के उपदेशों को बताने की ठानी और साइकिल लेकर निकल पड़े। मंगलवार की शाम पामगढ़ पहुंचने पर सतनामी भाइयों ने विश्राम गृह में उनका स्वागत किया। पीतांबर सतनामी ने बताया कि वह पामगढ़ में भी साइकिल से भ्रमण कर लोगों तक बाबा के उपदेशों को पहुंचाने का काम करेंगे। इसके बाद नवागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *