जांजगीर | शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दिनों-दिन बिगड़ रही है। सड़कों पर रोज लगने वाला जाम आम लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह और शाम के समय हालात और खराब हो जाते हैं, जब लोग दफ्तर, स्कूल और बाजार के लिए निकलते हैं। ऑटो, बाइक, कार और भारी वाहन बिना नियम के चलते हैं। कई जगह दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे राहगीरों और वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। ट्रैफिक सिग्नल भी सही तरीके से काम नहीं करते।


