सालासर; यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने पर दो हैड कांस्टेबल सहित 3 सस्पेंड

सालासर मुख्यालय पर संचालित हाइवे मोबाइल सुजानगढ़ में पदस्थापित दो हैड कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। एसपी जय यादव (डीआईजी) ने हाइवे मोबाइल में पदस्थापित हैड कांस्टेबल धनेश कुमार, चालक हैड कांस्टेबल हरि सिंह व कांस्टेबल सतवीर को सस्पेंड किया। तीनों का मुख्यालय चूरू पुलिस लाइन रहेगा। बताया जा रहा है कि हाइवे मोबाइल पर पदस्थापित इन तीनों पुलिसकर्मियों की दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य क्षेत्रों से वाहनों में आने वाले यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार व उनको परेशान किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद एसपी ने तीनों को सस्पेंड कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *